- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj में चोरी की...
उत्तर प्रदेश
Kasganj में चोरी की साजिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Tara Tandi
19 May 2025 5:57 PM IST

x
Kasganj कासगंज : शहर की दीनदयाल पुरम कॉलोनी में 5 मई को हुई चोरी की घटना का सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो कॉलोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है।
आरोपी के पास से 25 हजार रुपये की नकदी सहित लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी वीरपाल पुत्र होरीलाल है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि दीनदयाल पुरम कॉलोनी में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए कासगंज कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था।
टीम पिछले 14 दिनों से लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने वीरपाल को अहरौली फाटक के पास रेलवे फील्ड कासगंज से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने 24 फरवरी 2025 को आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास बाबू पुत्र वीरेंद्र सिंह के घर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन और दस्तावेज आदि चोरी करने की बात स्वीकार की।
इसके अलावा 5 मई को दीनदयाल पुरम कॉलोनी निवासी विनय सिंह पुत्र चैतन्य सिंह के सूने घर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी करना भी स्वीकारा।
संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक थैला और प्लास्टिक का बोरा बरामद किया, जिसमें चोरी के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद, रंग-बिरंगी 8 साड़ियां, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन घड़ियां, और अन्य सामान मिला है।
दोनों चोरी के मामलों में वादियों ने अपने-अपने सामान की पहचान की है। पूछताछ में वीरपाल ने यह भी बताया कि उसने कुछ चोरियों को गुड़गांव (हरियाणा) में अंजाम दिया था और कुछ माल अभी उसके साथी के पास है।
एक दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में शामिल
वीरपाल पुत्र होरीलाल पर कासगंज, हरियाणा सहित आसपास के जिलों में चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और अक्सर अपने साथियों की मदद से बंद घरों को निशाना बनाता है।
सुबह वह गली-मोहल्लों में घूमकर बंद घरों की रेकी करता है और रात में वारदात को अंजाम देता है। आरोपी ने दीनदयाल पुरम और आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया है।
TagsKasganj चोरी साजिश नाकामपुलिस आरोपी दबोचाKasganj theft plot failedpolice arrested the accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





