उत्तर प्रदेश

दुकानों का शटर काटकर लाखों की चोरी

Admin4
24 Feb 2023 1:38 PM GMT
दुकानों का शटर काटकर लाखों की चोरी
x
बहराइच। शहर के मोहल्ला गुलामअली पुरा में स्थित बर्तन बाजार में चार दुकानों का गुरुवार रात चोरों ने शटर काट दिया। चोरों ने नकदी और बर्तन समेत लाखों की संपत्ति पार दी। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला गुलाम अली पुरा में बर्तन बाजार संचालित है। मोहल्ला निवासी उमेश चंद्र गुप्ता की दुकान का गुरुवार रात 1.44 बजे चोरों ने शटर काट दिया। यहां से चोर बिक्री का 50 हजार रूपये नकदी, बर्तन चोरी की। इसके बाद चोर पड़ोस में स्थित ओम प्रकाश, धीरू और वीरू की दुकान का शटर चोरों ने काट दिया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखी बिक्री की नकदी और बर्तन चोरों ने चुराई। चार दुकानों से तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जायेगा। वहीं एक साथ शहर में चोरियां होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जायेगा। वहीं एक साथ शहर में चोरियां होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
Next Story