- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुर्गा पंडाल की दान...
उत्तर प्रदेश
दुर्गा पंडाल की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा...
jantaserishta.com
19 Oct 2026 3:12 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
देखें वीडियो.
एसडी गिरि, मिर्जापुर। जिले में चोर बेख़ौफ़ हैं, उन्हें भीड़ भाड़ वाले ख़ासकर दुर्गा पूजा पंडाल जैसे धार्मिक स्थल पर भी किसी का खौफ नहीं है। यदि ऐसा ना होता तो भला दुर्गा पूजा पंडाल के दानपेटी पर हाथ ना फेरते..!
दरअसल, यह पूरा मामला आदर्श नगर पंचायत कछवां स्थित जय मां दुर्गा पंडाल से जुड़ा हुआ है जहां बीती रात चोरों द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पंडाल के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार उमर ने बताया कि लगभग रात 1 बजे जब पंडाल के कार्यकर्ता अपने घर चले गए थे, दान पेटी वहीं रखी हुई थी। तभी अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी का ताला काटकर लगभग हजारों रुपया माता रानी का चढ़ावा चुरा ले गए। ऐसी घटना घटित होने से कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पंडाल के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था न होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना सुबह तब मिली जब कार्यकर्ताओं ने दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही कछवां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंडाल समिति ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





