उत्तर प्रदेश

रेप केस में फरार चल रहा था युवक, बुलडोजर के पहुंचने पर...

jantaserishta.com
5 May 2022 5:01 PM IST
रेप केस में फरार चल रहा था युवक, बुलडोजर के पहुंचने पर...
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (UP Fatehpur) में बुलडोजर की कार्रवाई (Bulldozer Action) के डर से रेप के आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया. रेप का आरोपी एक तख्ती लेकर पुलिस के पास थाने पहुंचा था, उसमें लिख रखा था कि 'साहब मेरा घर मत गिराओ, मैं आत्मसमर्पण को तैयार हूं'.

इस आरोपी के घर पर पुलिस तीन दिन पहले बुलडोजर लेकर पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी को थाने में तीन दिन के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. इसके बाद आरोपी ने थाने आकर सरेंडर कर दिया. रेप के मामले में आरोपी अंकित फरार चल रहा था. यह मामला जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र का है.
दरअसल उत्तर प्रदेश में बुलडोजर (Bulldozer) का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. पिछले महीने भी अंबेडकरनगर जिले में बुलडोजर के डर से गैंगरेप के आरोपियों ने खुद थाने पर आकर सरेंडर कर दिया था. गैंगरेप (Gangrape) के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस बुलडोजर भी साथ लेकर गई थी. गांव में पुलिस ने अनांउसमेंट कर चेतावनी दी था. इसके बाद आरोपियों के परिजनों ने आरोपियों से बात की. इसके कुछ घंटों बाद आरोपियों ने थाने में सरेंडकर कर दिया था.
अंबेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र जैतपुर में नाबालिग लड़की के साथ 6 युवकों ने 29 मार्च को गैंगरेप कर दिया था. आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था. पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद पीड़िता के पिता ने 6 नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की थी.
इसके बाद जैतपुर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 5 आरोपी फरार थे. गैंगरेप के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सभी आरोपी अपने घर पर हैं. उन्होंने घर के आगे बैरीकेडिंग कर रखी है. इस पर पुलिस बुलडोजर लेकर गांव पहुंची थी और अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story