उत्तर प्रदेश

लड़की को छेड़ने पर युवक को मिली तालिबानी सजा

Shantanu Roy
9 Nov 2022 3:20 PM GMT
लड़की को छेड़ने पर युवक को मिली तालिबानी सजा
x
बड़ी खबर
लखनऊ। यूपी के संभल में अश्लील हरकत करने पर एक युवक की जानवरों के खूंटे से बांधकर चप्पल से पिटाई की गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर खागी गांव का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खूंटे से बंधा हुआ युवक अपने दो साथियों के साथ गांव में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा था। लड़की के परिजनों ने इसी कारण से युवक को खूंटे से बांधकर तालिबानी अंदाज में सजा दे डाली। खबरों का कहना है कि भीकमपुर जैनी गांव के रहने वाले तीन युवक गांव की ही एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगे है।
इसी बीच आसपास के लोगों ने 3 में से एक युवक को घटनास्थल पर पकड़ लिया और उसको जानवरों के खूंटे से बांध डाला। जिसके उपरांत परिजनों ने मनचले युवक को बंधक बनाकर चप्पलों और डंडे से पिटाई करते हुए सजा दे दी है। केस की जानकारी मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची जहां पुलिस ने युवक को बंधक बनाकर पीटने वाले तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं इस घटना को लेकर CO आलोक सिद्धू का कहना है कि रजपुरा थाना इलाके के सिकंदरपुर खागी गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसका संज्ञान लेते हुए पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस केस में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


Next Story