- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अपने ही देश को युवक ने...
अपने ही देश को युवक ने दी गाली, पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल, अब वायरल हुआ ये वीडियो

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सनकी ने अपने ही देश (भारत माता) को गाली दी थी। इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो बनाने वाले को चुनौती देने के अंदाज में कहा था कि-वायरल कर दो वीडियो। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मछली शहर थाने में तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाते ही जैसे आरोपी की अक्ल ठिकाने आ गई। उसने पुलिस से माफी मांगते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा !! https://t.co/CcNcRoZrTg pic.twitter.com/Ql09ssm7Ba
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) October 28, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





