उत्तर प्रदेश

युवक का वाहन पलटा, एक घंटे ट्रॉली के नीचे दबा रहा युवक

Admin Delhi 1
27 Dec 2022 11:38 AM GMT
युवक का वाहन पलटा, एक घंटे ट्रॉली के नीचे दबा रहा युवक
x

बरेली: बीती रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे युवक का वाहन पलट गया। युवक इस दौरान वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

क्या है मामला ?

थाना बिथरी चैनपुर के सारीपुर गांव में रहने वाले एकराम सिंह के 22 वर्षीय बेटे आकाश के मौसा नरोत्तम सिंह ने बताया कि बीती रात आकाश लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर उसे एक जगह डालने जा रहा था। नवादा गांव के पास वाहन मोड़ते समय पलट गया। जिसके नीचे आकाश दब गया और और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है आकाश जिस ठेकेदार की लकड़ी को लेकर जा रहा था, वह भी उसके पीछे-पीछे आ रहा था। लेकिन, ट्रॉली पलटने के बाद कोहरा होने के कारण आकाश उसे नजर नहीं आया। वह आकाश को काफी देर तक खोजता रहा। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोहरा होने के कारण उसे करीब एक घंटे बाद देखा, तो वह ट्रॉली के नीचे दबा हुआ था। अगर वह लोग समय रहते आकाश को खोज लेते तो शायद उसकी जान बच जाती।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता आकाश की पत्नी निशा को चला तो तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आकाश की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी।

Next Story