- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवक ने कलेक्ट्रेट...

x
बरेली। एक युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर आत्महत्या की धमकी दी, जिससे वहां मौजूदलोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में घटना की सूचना से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना बिथरी चैनपुर निवासी एक युवक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान उसने खुद पर हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की धमकी दे डाली। जिससे वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। धमकी देने के बाद से युवक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Admin4
Next Story