- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पैर धोने के लिए तालाब...
उत्तर प्रदेश
पैर धोने के लिए तालाब में उतरते ही अचानक गहराई में चला गया युवक, मौत
Rani Sahu
19 Oct 2022 1:46 PM GMT

x
इटावा, बकेवर थाना क्षेत्र के गांव सरायमिट्ठे में एक युवक पैर धोने के लिए तालाब के पानी में उतरते ही अचानक गहराई में चला गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को निकाला। युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
गांव सरायमिट्ठे निवासी हीरालाल उर्फ चंदगीराम (38) मंगलवार रात करीब 11 बजे गांव के किनारे स्थित तालाब में पैर धोने के लिए गया। वह तालाब के पानी में घुसता ही चला गया। युवक को तालाब में डूबते देख पड़ोसी छोटू ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह, बिजौली चौकी इंचार्ज अनुज कुमार और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी ली। बाद में बकेवर पुलिस ने बराउख से चार गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद शव को तालाब से निकाल लिया। युवक का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक शराब के नशे में तालाब में हाथ-पैर धोने के लिए गया था। गहरे पानी में चले जाने ने वह डूब गया। युवक के शव को बरामद कर उसे पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सोर्स - अमृत विचार
Next Story