उत्तर प्रदेश

महिला को नशीला पदार्थ खिला कर युवक ने की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला

Shantanu Roy
17 July 2022 11:13 AM GMT
महिला को नशीला पदार्थ खिला कर युवक ने की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला
x
बड़ी खबर

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश में आए दिन कोई न कोई छेड़छाड़ की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला महाराजगंज का है। जहां पर एक बदमाश युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। जिसका पता लगने पर गांव वालों ने उसे पकड़कर उसकी खूब पिटाई की और उसके मुंह पर कालिख पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाया। उसके बाद गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, यह घटना जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की है, यहां पर एक लड़के ने गांव की एक महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी।

इसकी जानकारी मिलते ही गुस्साए गांव वालों ने युवक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं लोगों ने आरोपी का मुंह काला कर उसके गले में जूतों की माला पहनाई और उसे पूरे गांव में घुमाया। जिसके बाद युवक ने लोगों से माफी मांगी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे सजा देने के लिए कानून के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला की शिकायत दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। जिले के डिप्टी एसपी अनुज सिंह ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच पड़ताल चल रही है, और मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक पंकज राय का कहना है कि घटना की पीड़िता से बातचीत की गई है। लेकिन पीड़िता अभी अपने बयान बदल रही है। लेकिन पुलिस के पास इस घटना का एक वीडियो भी आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story