उत्तर प्रदेश

युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Admin4
10 May 2023 3:52 PM GMT
युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार
x
कन्नौज। छिबरामऊ थानाक्षेत्र में जानवरों को चारा डालने गई किशोरी को गांव के ही एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह पत्नी के साथ शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में गया था। गांव में उसके दो मकान हैं। एक मकान में वह जानवर बांधता है। सोमवार की शाम करीब तीन बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री जानवरों को चारा डालने गई थी। तभी मौका पाकर गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर युवक ने तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुन गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। तब उक्त युवक मौका पाकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story