- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवक ने फंदा लगाकर दी...
उत्तर प्रदेश
युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Admin4
20 Dec 2022 5:22 PM GMT

x
बहराइच। जिले के बस्तीपुरवा गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार को पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। युवक के मौत की जानकारी पुलिस को देते हुए परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तीपुरवा गांव के लोग मंगलवार सुबह खेत में नित्य क्रिया के लिए गए। सुबह गांव के लोगों ने देखा कि गांव के बाहर खेत में युवक का शव फंदे से लटक रहा है। मृतक की पहचान गांव निवासी ननकुन (32) पुत्र बेचेलाल के रूप में हुई। मृतक के परिवार को सूचना दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
सूचना पाकर थाने के बलराम त्रिपाठी, साहिल कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।

Admin4
Next Story