उत्तर प्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Admin4
27 July 2023 10:23 AM GMT
युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
x
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की दोहपर 30 वर्षीय संदीप कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी बताई गई है।
संदीप गांव के स्व. लालता प्रसाद के दो बेटों में बड़ा था। वह मजदूरी करता था। बताया जाता है कि दोपहर बाद खाना खाकर अपने टिनशेड के कमरे में सोने चला गया। इसके बाद लोहे की पाइप से रस्सी का फंदा बनाकर उसने फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद पड़ोसी का लड़के ने खिड़की से देखा तो लोहे की पाइप के सहारे फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। उसके शोर मचाने पर परिवार और अन्य लोगों को जानकारी हुई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके की जांच के बाद शव को उतवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पत्नी हेमा देवी है और उसका चार साल का बेटा आदर्श है। संदीप का छोटा भाई मुम्बई में काम करता है।
Next Story