- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बदमाशों की करतूत के...
उत्तर प्रदेश
बदमाशों की करतूत के आगे युवक ने नहीं मानी हार, गोली लगने के बाद भी किया हिम्मत का काम
Admin4
19 Dec 2022 12:55 PM GMT

x
मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में सिरफिरे बदमाशों की करतूत के आगे एक युवक ने हार नहीं मानी। उसकी हिम्मत और हौसला उनपर ही भारी पड़ गया। दरअसल बाइक सावर युवक को हाईवे पर बदमाशों ने गोली मार दी पर उसने साहस का परिचय दिया और बाइक दौड़ाकर खुद ही अस्पताल पहुंच गया। वहां पहुंचते ही लोगों ने उसकी मदद की और उसको भर्ती कराया।
फिलहाल उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। युवक दवा कंपनी मैनकाइंड में काम करता है। घर वापस आते समय परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक से पहले किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी शहर के परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक से पहले बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद युवक ने हिम्मत नहीं हारी और रेलवे कर्मचारी से कह कर फाटक खुलवाया। युवक ने बहते खून की परवाह न करते हुए बाइक चलाकर हापुड़ रोड पर स्थित संतोष अस्पताल पहुंचा और भर्ती हो गया। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया और गोली बाहर निकाली।
शेरगढ़ी निवासी राजकुमार पुत्र राम प्रसाद परतापुर में मैनकांइड फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। जब वह फाटक से पहले पहुंचा तो उसे लगा कि उसको कुछ बैचेनी हो रही है। इस वजह से उसने पीठ पर हाथ फेरा तो उसके हाथ में खून लग गया। पीठ पर गोली लगने के बाद भी बिना हिम्मत हारे रेलवे फाटक पर मौजूद कर्मचारी से कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी है और उसे अस्पताल जाना है। जिसके बाद कर्मचारी ने गेट खोल दिया। फिर राजकुमार तेजी से बाइक चलाकर एल ब्लॉक तिराहे से आगे स्थित संतोष अस्पताल आया और अपनी बाइक खड़ी करके सीधे इमरजेंसी गया।
वहां उसने खुद बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी है। आनन फानन में राजकुमार को भर्ती किया गया और उसका ऑपरेशन किया गया। इसी बीच युवक ने अपने घरवालों को भी बताया। उसके बाद कुछ परिचित व दोस्त अस्पताल पहुंच गए। युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही परतापुर और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार को गोली पीठ पर लगने के बाद अंदर घुसी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि युवक राजकुमार के घरवाले किसी भी तरह की रंजिश से मना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घायल राजकुमार के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर हर तरह के एंगल पर जांच कर रही है।

Admin4
Next Story