- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 20 नवंबर रविवार को...
उत्तर प्रदेश
20 नवंबर रविवार को होगा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य
Admin4
19 Nov 2022 12:02 PM GMT

x
मेरठ। 20 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य होगा। इसकी जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेरठ अमित कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के दौरान अर्ह नागरिकों के पंजीकरण हेतु दावे और आपत्तियां दिनांक 12 दिसंबर 2022 तक प्राप्त की जानी है। अर्हता तिथि को 18 वर्ष या अधिक आयु पूर्ण करने वाले नागरिक, जिनका नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, द्वारा आलेख्य प्रकाशन अवधि दिनांक 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 के दौरान पंजीकरण के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत किये जाएंगे।
आलेख्य प्रकाश अवधि के अन्तर्गत चार विशेष अभियान तिथियां नियत की गईं हैं। जिसमें द्वितीय विशेष अभियान तिथि दिनांक 20 नवम्बर, 2022 (रविवार) है। उक्त विशेष अभियान दिवस पर उच्च अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर पंजीकरण कार्य हेतु तैनात किये गये अधिकारियों/कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। भ्रमण के दौरान अनुपस्थित मिले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को विशेष अभियान दिवस पर सामान्य दिवसों की भांति जनपद के ऐसे सभी विद्यालय/कॉलेज/स्कूल/शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय पंचायत भवन तथा धर्मशाला इत्यादि जिनमें मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल स्थापित/अनुमोदित हैं। प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अर्ह व्यक्तियों द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु प्रपत्र-6। विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों (प्रवासी भारतीय) के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु प्रपत्र-6ए। मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से लिंक कराने हेतु प्रपत्र-6बी, निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम को निकलवाने/कटवाने हेतु आपत्ति प्रपत्र-7 तथा निर्वाचक नामावली में पूर्व से सम्मिलित नाम में अशुद्धि को शुद्ध कराने एवं डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने एवं सम्मिलित नाम को उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के किसी अन्य भाग में स्थानांतरित कराने हेतु प्रपत्र-8 है।
Next Story