उत्तर प्रदेश

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला बोली, ''हत्या करने का कोई पछतावा नहीं ''

Shantanu Roy
8 Sep 2022 6:24 PM GMT
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला बोली, हत्या करने का कोई पछतावा नहीं
x
बड़ी खबर
गोरखपुर। अपने पति की हत्या को लेकर बेटी पर आरोप लगाने वाली महिला ने खुद ही अपने पति की हत्या करायी थी। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। गुलरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में 04 सितंबर को धान के खेत में रामसजन निषाद की लाश मिली थी। इसके बाद से ही गुलरिया पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपित गोलू और गुंजा देवी का पति रामसजन बैंगलोर में रहकर पेंट पॉलिश का कार्य करते थे। वहीं पर रामसजन और गोलू उर्फ आमिर खान की मुलाकात हुई। फिर, रामसजन के घर गोलू का आना जाना शुरू हो गया। धीरे धीरे संपर्क बढ़ा तो गोलू का रामसजन की पत्नी गुंजा देवी से सम्बंध हो गया। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में रामसजन की पत्नी गुंजा देवी टूट गई।
उसने बताया कि उसका पति आए दिन उसे मारता-पीटता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। अब अपने पति की मौत पर उसे कोई पछतावा नहीं है। ज्ञातव्य हो कि 04 सितंबर को रामसजन की लाश मिलने के बाद आरोपित गुंजा देवी अपनी पुत्री पर ही पति रामसजन की हत्या करवाने का आरोप लगाया जा रहा था। जबकि इसके विपरीत बेटी अपनी मां पर आरोप मढ रही थी। काफी प्रयास और छानबीन के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। गुलरिया पुलिस ने आमिर उर्फ गोलू पुत्र अयूब, निवासी सरैया, थाना गीडा और गुंजा देवी पत्नी स्वर्गीय राम सजन निषाद, निवासी जमुनिया, थाना गुलरिया को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुलरिहा क्षेत्र के जमुनहिया निवासी रामसजन ने 16 साल पहले गांव की रहने वाली गुंजा से प्रेम विवाह किया था। उसकी दो बेटियां व दो बेटे हैं।
Next Story