उत्तर प्रदेश

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

Admin Delhi 1
17 April 2022 2:57 PM GMT
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई
x

क्राइम न्यूज़: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद रोड स्थित गांव निवासी महिला का पति से मनमुटाव चल रहा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 25 मार्च को गांव गई थी। रास्ते में गांव का एक व्यक्ति उसे मिला और पति से राजीनामा कराने का झांसा देकर ले गया। रास्ते में उसने नशीला पदार्थ सुंघा दिया।

उसके बेहोश होने पर व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बना लिया। बाद में चेतावनी दी कि उसने पति का पीछा नहीं छोड़ा तो वीडियो वायरल कर देगा। उसके विरोध करने पर मारपीट भी की। रविवार को उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story