उत्तर प्रदेश

महिला के साथ किया था दुष्कर्म, एडीओ पंचायत की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Admin4
11 Sep 2022 4:28 PM GMT
महिला के साथ किया था दुष्कर्म, एडीओ पंचायत की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित
x

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित एडीओ पंचायत अभय शुक्ला की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अब सख्ती के मूड में है। रविवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने उनकी गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित कर दिया तथा कहा कि यह राशि बढ़ाकर 50 हजार करने की संस्तुति की गई है।

अभय शुक्ला ने स्वयं सहायता समूह के लिए कार्य कर रही एक महिला को शौचालय का केयरटेकर बनाकर दुष्कर्म किया। फिर उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। उन्होंने महिला को अश्लील मैसेज किए। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। 2 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद हम तथा उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद उनके पति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्रभारी एडीओ पंचायत रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अभय शुक्ला के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में आरोपी को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने की चर्चा आम है। जिसको लेकर पुलिस पर भी उंगलियां उठने लगी थी। पुलिस अधीक्षक ने अब इस पर सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने फरार चल रहे अभियुक्त अभय कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 अशोक कुमार शुक्ला निवासी मकान नं0- एस/414 सत्यप्रेमीनगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी (पंचायत सचिव, ब्लाक सिरौलीगौसपुर जनपद बाराबंकी) की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित कर दिया है। साथ ही कहा है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या से अभियुक्त अभय कुमार शुक्ला की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार की धनराशि 50 हजार रूपये तक बढ़ाने हेतु संस्तुति की जाएगी।



न्यूज़क्रेडिट: अमृतविचार

Next Story