- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला ने अधिकारी से...
उत्तर प्रदेश
महिला ने अधिकारी से कहा-पति से छुटकारा दिला दो मैं अब साथ नहीं रह सकती, वजह सुनकर सब रह गए हैरान
Shantanu Roy
10 Sep 2022 6:07 PM GMT

x
बड़ी खबर
बलिया। समाधान दिवस पर बैरिया थाना अधिकारियों के सामने एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरान हो गये। यहां शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि अब मैं पति के साथ नहीं रह सकती हमें छुटकारा दिलवा दो। जब महिला के पति से अलग होने का कारण पूछा गया तो जवाब सुनकर अधिकारी भी हैरान हो गये। महिला ने बताया कि पति के कपड़ों से दुर्गंध आती है। इसी के चलते वह अलग होना चाहती है। दरअसल महिला ने इसको लेकर उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा से गुहार लगाई और कहा कि इनका कपड़ा गंदा रहता है।
मै अलग ही रहूंगी। आप बस मुझे इनसे छुटकारा दिलवा दीजिए। महिला की शिकायत सुनकर एसडीएम ने उसके पति को बुलवाया। पूछा गया कि वह गंदा क्यों रहता है। पति ने बताया कि वह खेत में काम करता है और मवेशी भी रखे हुए है। इसके चलते वह न चाहकर भी गंदा हो जाता है। काफी समझाने के बाद महिला पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। आपको बता दें कि गड़वार थाना परिसर में नायब तहसीलदार संत विजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस आयोजित हुई। वहां इस दौरान 5 राजस्व औऱ एक पुलिस संबंधित मामला आया। इसमें से 4 का निस्तारण किया गया।
Next Story