उत्तर प्रदेश

जान बचाने को महिला ने किया था हत्यारों से संघर्ष, गला दबाकर की गई

Admin4
4 Oct 2023 8:17 AM GMT
जान बचाने को महिला ने किया था हत्यारों से संघर्ष, गला दबाकर की गई
x
संभल/बहजोई। गांव जैतपुर की महिला की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई थी। मौत से पहले महिला ने हत्यारों से जान बचाने को संघर्ष किया था। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। वहीं महिला की कहीं और हत्या घर शव खेत में फेंकने की बात भी सामने आ रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार की रात्रि बहजोई के गांव जैतपुर निवासी महिला गीता की हत्या कर शव बाजरे के खेत में अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया था। जिससे बलात्कार कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला ने हत्यारों से अपनी जान बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया था। महिला की रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई थी और उसका शव दूसरी जगह से घसीटते हुए बाजरे के खेत में फेंका गया था। जिसके निशान उसके पैरों पर भी हैं।
बहजोई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले महिला का शव अर्धनग्न मिलने के कारण यह आशंका जताई जा रही थी कि महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या की गई और शव बाजरे के खेत में फेंका गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई जिक्र नहीं किया गया कि महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने कोई पुष्टि नहीं की। न ही कोई स्लाइड जांच के लिए भेजी गई।
बहजोई। महिला गीता के पोस्टमार्टम होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका शव गांव जैतपुर पुलिस की निगरानी में पहुंचा। महिला का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव के ही श्मशान भूमि पर महिला का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस को आशंका थी कि कहीं महिला की हत्या के बाद गांव के लोग विरोध न करने लगे।
बहजोई। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया। वहीं एसपी ने बहजोई पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। कोतवाल विद्युत गोयल ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
Next Story