- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला ने दरोगा पर...

x
कानपुर। कानपुर जिले में पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई। दरअसल, जनरलगंज निवासी प्रिया अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर पुलिस पर पति की पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद में पुलिस ने उनके पति अर्पित और देवर अर्पण अग्रवाल का शांतिभंग में चालान किया। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची और इसके बाद थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने उसके पति की जमकर पिटाई कर दी, जिससे पति के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
मामले में कार्रवाई करते हुए सीपी ने दरोगा धर्मेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोप है कि घर के सामने रहने वाली उनकी देवरानी सुनैना से उनका विवाद होता रहता है। इसका समर्थन उनकी सास काजल भी करती हैं। इतना ही नहीं वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देती रहती है।
Next Story