उत्तर प्रदेश

महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Admin4
24 Aug 2023 1:51 PM GMT
महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
x
बरेली। एक महिला का आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति से शिकायत करने पर उसने बदनामी का हवाला देकर उसे शांत करा दिया। इस दौरान एक बार फिर उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। उसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया।
बता दें, थाना किला क्षेत्र के मलुकपुर नीम वाली मस्जिद के पास रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति ई-रिक्शा चला कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका जेठ उस पर बुरी नीयत रखता था। एक दिन उसने मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। उसने इस बारे मे अपने पति को बताया तो उसके पति ने उससे कहा कि इस बारे में सभी को पता चल जाएगा तो उसकी बदनामी हो जाएगी। उसके बाद वह शांत हो गई। 18 जून को उसका पति शराब पीकर आया और सो गया।
इस दौरान उसके जेठ ने आकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। उसने जेठ के खिलाफ चौकी पर तहरीर दी तो उसके जेठ की पत्नी, बच्चों आदि ने उसको बुरी तरह पीटा। इस दौरान पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। दुष्कर्म की धाराओं को हटाकर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने आज एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
Next Story