उत्तर प्रदेश

पति की महिला साथी का पत्नी ने छीना मोबाइल, तीनों में हुई जबरदस्त खींचतान......

Teja
10 Feb 2023 10:29 AM GMT
पति की महिला साथी का पत्नी ने छीना मोबाइल, तीनों में हुई जबरदस्त खींचतान......
x
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में पति की महिला साथी का उसकी पत्नी ने मोबाइल छीन लिया। इसे लेकर तीनों में खींचतान हुई। बाद में मामला निबटा लिया गया। दरअसल, बुधवार दोपहर में एक महिला और उसका साथी व्यक्ति कचहरी परिसर से जा रहे थे। इसी दौरान व्यक्ति की पत्नी भी वहां जा पहुंची और अपने पति के साथ महिला को देख कर भड़क पड़ी। उसने महिला का मोबाइल छीन लिया। महिला का आरोप था कि महिला उसके पति से बात करती है। आज वह दोनों उसे एक साथ मिल गए थे। साथी महिला का मोबाइल छिनता देेकर साथी पुरुष ने भी उसकी पैरवी की। अपनी पत्नी से उसका मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया और काफी लोग एकत्र हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। चौकी प्रभारी दरोगा योगेश शर्मा ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों ने मामला निबटा लिया था।


जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story