उत्तर प्रदेश

ट्रेलर-ट्रक का पहिया निकलकर बाइक से टकराया, एक की मौत

Admin4
22 Aug 2023 12:05 PM GMT
ट्रेलर-ट्रक का पहिया निकलकर बाइक से टकराया, एक की मौत
x
वाराणसी। रोहनियां थाना के अखरी बाईपास चौराहे से समीप ट्रेलर-ट्रक का चक्का निकलकर बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के मिल्कीचक निवासी दयानंद उपाध्याय उर्फ चौधरी गुरु बाइक से अखरी में रुद्राभिषेक करवाने जा रहे थे। जैसे ही संगम ढाबा के समीप देवप्रत हैंडीक्राफ्ट के सामने पहुंचे, तभी ट्रेलर-ट्रक का चक्का निकलकर बाइक से टकरा गया। इससे दयानंद उपाध्याय की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया।
मृतक पंडित दयानंद उपाध्याय उर्फ चौधरी गुरु अखरी गांव में रुद्राभिषेक कराने जा रहे थे। उसी समय रास्ते में घटना घटी। मृतक घटना से कुछ देर पहले ही मिल्कीचक स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम करवाकर लौट रहे थे।
Next Story