उत्तर प्रदेश

दीपावली के बाद बदलने लगा मौसम,छाने लगा कोहरा और ठंड देने लगी दस्तक

Admin4
27 Oct 2022 11:38 AM GMT
दीपावली के बाद बदलने लगा मौसम,छाने लगा कोहरा और ठंड देने लगी दस्तक
x
मेरठ। पश्चिमी उप्र के दोआब जिलों का मौसम दिवाली के बाद अब बदला दिखाई देने लगा है। दीपावली के बाद सूर्य की तपिश कम हुई है। आज सड़कों पर धुंध व कोहरे का असर दिखाई दिया।
इस बाद दिवाली के बाद से मौसम ने करवट बदल ली है। अब सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। बुजुर्ग लोगों को ऐसी ठंड में बचने की सलाह दी गई है। इस मौसम में बुजुर्गों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले नवम्बर माह प्रारम्भ होते ही ठंड पूरी तरह से दस्तक देने लगेगी। जिससे मेरठ और आसपास के जिलों को वह अपने आगोश में लेना प्रारम्भ कर देगी। हालांकि अभी कोहरा ठीक से नहीं पड़ रहा है। लेकिन इस धुंध से तीखी गंध और आंखों में जलन हो रही है। यह वायु के विषैला होने के कारण है। इस समय वायुमंडल में खतरनाक विषैली गैसें मिली हुई हैं। जिस कारण से लोगों को ऐसी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि धुंध में इस समय विषैली गैस मिली हुई है। अभी हवा की रफ्तार उतनी तेज नहीं है। जिससे कि वातावरण साफ हो सके। उन्होंने बताया ऐसा दीवापली के कारण उपजे वायु प्रदूषण के चलते हो रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी एक-दो दिनों इसी तरह से मौसम रहेगा। इसके बाद मौसम परिवर्तन एक नवंबर से होगा। आने वाले 30 एवं 31 अक्टूबर तक पूर्वी हवा का प्रभाव रहेगा। जबकि 31 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हवा शुरू हो जाएगी। जिससे मौसम में परिवर्तन होगा।
Admin4

Admin4

    Next Story