उत्तर प्रदेश

बदला मौसम चलने लगी ठंडी हवाएं चार डिग्री कम तापमान

Tara Tandi
26 Feb 2024 12:21 PM IST
बदला मौसम चलने लगी ठंडी हवाएं चार डिग्री कम तापमान
x
मुरादाबाद : फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर मुरादाबाद के वातावरण पर भी देखा जा रहा है। इसकी वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सुबह से मौसम साफ था।
समय के साथ धूप में भी तपिश बढ़ती गई। शाम होते-होते मौसम में बदलाव हुआ और सूरज हल्के बादलों की ओट में छिपने लगा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 61 फीसदी दर्ज की गई और शाम को 30 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर है।
वहां पर बारिश हो रही है। उसी की नमी की वजह है। सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तीन-चार दिन में इसका असर खत्म होने के बाद मौसम गर्म होने लगेगा।
Next Story