उत्तर प्रदेश

ओलो के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से नोएडा वासियों को मिली राहत

Ashwandewangan
25 May 2023 8:56 PM IST
ओलो के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से नोएडा वासियों को मिली राहत
x

नोएडा, 25 मई (आईएएनएस)। बीते चार-पांच दिनों से लगातार चल रही लू और गर्मी की तपिश से नोएडा वासियों को राहत मिली है। सुबह जहां तेज धूप और गर्मी थी वहीं, शाम होते होते बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी कई जगहों पर ओले भी गिरे।

नोएडा के सेक्टर 121 समेत कई सेक्टरों में शाम साढ़े छ्ह बजे अचानक मौसम बदल गया तेज हवाएं चलने लगी और ओलो के साथ बारिश होने लगी। बारिश इतनी तेज थी के लोगों को अपने गाड़ियों की गति धीरे करनी पड़ी। दो पहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए शरण ढूंढते नजर आए।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story