उत्तर प्रदेश

अफगानिस्तान से आया काबुल नदी का जल, गंगा जल में मिलाकर होगा राम लला का जलाभिषेक

jantaserishta.com
31 Oct 2021 2:51 PM IST
अफगानिस्तान से आया काबुल नदी का जल, गंगा जल में मिलाकर होगा राम लला का जलाभिषेक
x

फाइल फोटो 

लखनऊ: सीएम योगी आज अयोध्या जाएंगे। सीएम योगी अयोध्या राम लला को चढ़ाने के लिए अफगानिस्तान से आया काबुल नदी का जल भी साथ ले जाएंगे। सीएम वहां भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। सीएम योगी काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर राम लला का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। दरअसल, अफगानिस्तान की एक लड़की ने यह जल भेजा है। उसने पीएम मोदी से राम लला पर चढ़वाने का अनुरोध किया था।

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोबर से बने दीयों से भरा वाहन वाहन अयोध्‍या रवाना किया। इन दीयों को राष्ट्रीय गौधन महासंघ ने एक लाख 11 हजार गायों के गोबर से तैयार कराया है। जिनमे से शनिवार को एक हजार दियों को अयोध्या भेजा गया। अपने आवास से दीयों से भरे वाहन को अयोध्‍या रवाना करने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ अपने त्योहार को मनाया जा सकता है। दीपोत्सव के माध्यम से हम एक तरफ गायों की रक्षा कर सकेंगे तो दूसरी तरफ पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए अपना त्‍योहार भी धूमधाम से मना सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार एक अच्छा संयोग बन रहा है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा तो दूसरी तरफ पवित्र गाय के गोबर से प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जायेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story