उत्तर प्रदेश

हथिनीकुंड बैराज का जल स्तर गिरा

Shreya
14 July 2023 11:38 AM IST
हथिनीकुंड बैराज का जल स्तर गिरा
x

सहारनपुर। बृहस्पतिवार का दिन थोडा राहत भरा रहा। यमुना पर बने हथिनी कुंड बैराज के जल स्तर में गिरावट आई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि आज सुबह सात बजे बैराज से एक लाख 56 हजार 753 क्यूसिक पानी यमुना में छोडा गया। शाम चार बजे 88 हजार क्यूसिक पानी छोडा गया।

जहां आज शाम चार बजे यमुना का जल स्तर 208.62 मीटर बना हुआ था। जो खतरे के निशान से करीब पांच मीटर ऊपर है।

Next Story