उत्तर प्रदेश

लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है

Admin2
5 Aug 2022 1:29 PM GMT
लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है
x

      प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अगस्त में शुरुआत के पहले दिन को छोड़कर बाकी दिनों में मौसम की बेरुखी बनी हुई है। दो से चार अगस्त तक बादल और धूप की आंखमिचौली चल रही है। बारिश नहीं होने और आद्रता का स्तर बढ़ने से गर्मी से बुरा हाल है। हालांकि एकाएक बदली मौसमी स्थितियों से यूपी के अधिकांश हिस्सों को अच्छी बारिश के लिए एक हफ्ते तक तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इन इलाकों में केवल छुटपुट बारिश का दौर इन हिस्सों में जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 32.8 और रात का 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य जबकि रात का दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 रहा जो मध्यम श्रेणी में है।

वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं ये भी कहा कि यूपी में शुक्रवारो को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दो-तीन चरणों में बारिश की संभावना है। उमस के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।
दूसरी ओर पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। सात दिनों के भीतर 180 सेंटीमीटर तक का इजाफा हो चुका है। अभी पीछे से और पानी आ रहा है जिसका असर आने वाले तीन दिनों में पड़ने की संभावना है। 28 जुलाई तक कानपुर शहर की तरफ गंगा का जलस्तर 110 मीटर तक चला आ रहा था। 29 जुलाई की रात 10 बजे से जलस्तर 111 मीटर का आंकड़ा पार कर गया। इसके बाद नीचे कभी नहीं गया। 29 से अब तक 80 सेंटीमीटर का इजाफा और हो चुका है।
source-hindustan


Next Story