उत्तर प्रदेश

नील गाय को बचाने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत

Admin Delhi 1
4 March 2023 3:41 PM IST
नील गाय को बचाने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत
x

नांगल सोती: नील गाय को बचाने गए एक ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो जाने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। गांव तिसोतरा गांव के नजदीक एक तालाब में गांव के ही एक व्यक्ति ने मछली पालन कर रखा है।

मछलियों को पक्षियों से बचाने के लिए तालाब के चारों ओर और तालाब के उपर जाल लगा रखा है। शनिवार की सुबह इस तालाब में लगे जाल में एक नील गाय फस गई , जिसे बचाने के लिए गांव का एक 50 वर्षीय ग्रामीण तालाब में उतर गया, लेकिन वह भी इस तालाब में लगे जाल में फस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Next Story