उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो ग्राम प्रधान की कर दी हत्या

Harrison
29 July 2023 10:54 AM GMT
प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो ग्राम प्रधान की कर दी हत्या
x
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शहबदिया ग्राम प्रधान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। इस मामले में आरोपी महिला से छुटकारा पाना चाहता था लेकिन ग्राम प्रधान उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दे रहा था। जिससे आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रधान की हत्या कर दी। थी।
पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान रमाकांत दोहरे की बुधवार रात धारदार हथियार से हत्या करने की जानकारी मिली थी। पुलिस सर्विलांस की मदद से हत्यारोपियों तक पहुंची। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गांव से गौरव व सुधांशू को पकड़ा। इनके पकड़े जाते ही हत्या का राज पर्त दर पर्त खुलता चला गया।
एसपी चारु निगम ने बताया कि इस घटना में गौरव गांव के राजा बाबू के ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें गौरव उस महिला से छुटकारा पाना चाहता था। संवाद गौरव ने महिला से बचने के लिए राजाबाबू, संजयकुमार, सोनू उर्फ अनिल की मदद ली। मगर इन लोगों ने भी महिला से छेड़छाड़ की। इस पर महिला चाहती थी कि प्रधान भी उसके पति को यह बताए कि उक्त तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। महिला गौरव को बचाना चाहती थी। मगर प्रधान तीनों को बचाना चाहता था। यह बात महिला ने भी पूछताछ में पुलिस को बताई है। वह 26 जुलाई को पति के आने के बाद कोतवाली में शिकायत करने वाली थी। यह बात उसने राजाबाबू को बताई। जिसमें यह योजना बनी कि गौरव 25 जुलाई की रात जब महिला से मिलने जाएगा तो राजाबाबू अपने साथियों के साथ पकड़ कर उसे जलील करेगा। शायद इससे महिला उससे दूरी बना ले। इसको लेकर राजाबाबू ने गांव के सोनू, व प्रधान के भाई संग योजना बनाई।
महिला ने बताया 25 जुलाई की रात तीनों ने गौरव व उसके प्रेमिका को जलील किया। महिला ने पूरी बात अपने ससुर को बताई। ससुर ने बाहर रह रहे बेटे को जानकारी दी। महिला प्रधान के भाई संजय, सोनू व राजाबाबू के खिलाफ थाने में शिकायत करने वाली थी। इसकी जानकारी जब प्रधान को लगी तो उसने महिला के पति से संपर्क कर 26 जुलाई की शाम बुला लिया।
प्रधान महिला के पति व महिला को बुलाकर समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया था वह नहीं चाहता था कि उसका भाई फंसे। इस पर उसने महिला के पति से कहा कि गौरव ने गलत किया है उसे सजा मिले। यह बात गौरव के मौसेरे भाई सुधांशु ने सुन ली। उसने गौरव को जानकारी दी। उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोबाइल व ग्लब्स तालाब से बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Next Story