- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाकियू की तिरंगा...
उत्तर प्रदेश
भाकियू की तिरंगा यात्रा, राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर चला किया नेतृत्व
Rani Sahu
15 Aug 2022 2:23 PM GMT

x
देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई
देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली की अगुआई की।
भाकियू बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों को जीआईसी मैदान पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टरों में तिरंगा झंडे लगे हुए थे। तिरंगा यात्रा में किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर देशभक्ति के तरानों पर झूमते-गाते नजर आ रहे थे। ये यात्रा जीआइसी मैदान से शुरू होकर महावीर चौक शिव चौक सहित शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए वापस जीआईसी मैदान में ही पूर्ण हुई।
भाकियू नेता राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर चलाकर इस तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये शांतिपूर्ण तिरंगा मार्च है।

Rani Sahu
Next Story