उत्तर प्रदेश

बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा

Admindelhi1
19 April 2024 4:39 PM IST
बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा
x
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी घायल हुई

वाराणसी: रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इससे हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गई। उसका इलाज एलबीएल अस्पताल में कराया गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।

ट्रैक्टर-ट्राली बालू लादकर जा रहा था। दुर्गा मंदिर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से नेहा (14 वर्ष) घायल हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Next Story