- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- किसान को बाघ ने बनाया...
उत्तर प्रदेश
किसान को बाघ ने बनाया अपना शिकार, नाराज परिजनों ने शव उठाने से किया मना
Deepa Sahu
28 Nov 2021 12:00 AM IST

x
दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल के करीब गन्ना छील रहे किसान पर बाघ ने हमला कर मार दिया।
दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल के करीब गन्ना छील रहे किसान पर बाघ ने हमला कर मार दिया। घटना से नाराज किसानों ने शव पुलिस व वन विभाग को सौंपने से इनकार कर दिया। देर शाम तक डीडी बफर जोन किसानों व पीड़ित परिवार से वार्ता कर रहे थे। खीरी तथा बहराइच बॉर्डर पर स्थित मझरा पूरब जंगल के पास शनिवार दोपहर को यह घटना हुई। तिकुनिया इलाके के गांव दुमेड़ा निवासी राममूर्ति (45) गन्ना छीलने लगा था। उसके परिवार के लोग भी खेत के पास ही थे। अन्य खेतों में भी किसान काम कर रहे थे।
बताया जाता है कि अचानक जंगल से निकले बाघ ने राममूर्ति पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई। किसानों का कहना है कि मुआवजा समाधान नहीं है। इंसान की जान की कीमत मुआवजे से नहीं तौली जा सकती। नाराज घर वालों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस व वन विभाग को शव सौंपने से इनकार कर दिया। डीडी बफर जोन सुंदरेश ने बताया कि किसान की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई है। जानवर बाघ है या कोई अन्य, इसकी जांच चल रही है। वह पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में हैं।
Next Story





