उत्तर प्रदेश

नगर निगम में सामान्य बोर्ड की हुई तीसरी बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Admin Delhi 1
16 July 2023 6:43 AM GMT
नगर निगम में सामान्य बोर्ड की हुई तीसरी बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
x

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम में शनिवार को सामान्य बोर्ड की तीसरी बैठक मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल की अध्यक्षता में की गई।

बैठक के दौरान मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल के अलावा उप मेयर डॉक्टर सलाहउद्दीन अहसन, सभी वार्ड के पार्षद एवं सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव शामिल थे। बैठक के दौरान नगर निगम के तहत आने वाले सभी विभागों के कार्यों को लेकर समीक्षात्मक वार्ता की गई। जिन योजनाओं के तहत कार्य अभी भी अधूरा है या फिर उसमें अनियमितता देखी जा रही है, उस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि उसे जल्द सुधारा जाए, नहीं तो उच्च स्तरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी।

बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों में के अभियंताओं से कई बिंदुओं पर वार्ता की गई। साथ ही जहां भी लाइट और अन्य कार्य में व्याप्त अनियमितता दूर करने की बात कही गई। अभियंताओं को भी सही और दुरूस्त काम करने की हिदायत दी गई। उल्लेखनीय हो कि कुछ दिन पूर्व पार्षद सरयूग साह ने नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना इस्तीफा पत्र मेयर को सौंपा था। इस पर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि जल्द नगर निगम की कार्यशैली को दुरुस्त किया जाएगा और वार्ड पार्षद को जनता से कहीं भी खरी-खोटी नहीं सुननी पड़ेगी। पार्षद को उसके मन मुताबिक अगर काम नहीं होगा तो जनता अवश्य बोलेगी। यह नाराजगी उनकी जायज थी। नगर निगम उस पर विशेष पहल करते हुए ध्यान देगी।

Next Story