उत्तर प्रदेश

चोरों ने घर को बनाया अपना निशाना, कमरे में रखा सामान और पांच हजार रुपये ले उड़े

Admin4
3 Nov 2022 6:42 PM GMT
चोरों ने घर को बनाया अपना निशाना, कमरे में रखा सामान और पांच हजार रुपये ले उड़े
x
बरेली। मीरगंज फ्लाईओवर के नीचे एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें चोरों ने बीती रात दो बजे के करीब घर के अंदर घुसकर चोरी की। घरवालों को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। कमरे के अंदर समान फैला देख घरवालों के उड़े होश गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के स्वामी नबी शाह ने बताया कि वो कल रात घर के बाहर घेर पर सो रहा था। बच्चे और महिला एक कमरे मे सो रही थीं। तभी बाहर के कमरे में रखा सामान और पांच हजार रुपए चोर उड़ा ले गए। सुबह जब वो चार बजे उठे तो उन्हें चोरी का पता चला।
Admin4

Admin4

    Next Story