- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रात में हुई बारिश से...
उत्तर प्रदेश
रात में हुई बारिश से तापमान गिरा, सुबह से आसमान में छाए बादल
Admin4
8 May 2023 2:21 PM GMT

x
मेरठ। रविवार की शाम से मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। यूपी के एनसीआर जिलों में मौसम में परिवर्तन से तापमान गिरा है। रात में गाजियाबाद और नोएडा के अलावा मेरठ में हल्की बारिश हुई है। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश देर रात 3 बजे के आसपास शुरू हुआ और इसी बीच हवाओं की रफ्तार तेज हो गई। आज सोमवार को मेरठ में मौसम काफी अच्छा है। आसमान में बादलों के बीच तेज हवाओं के चलने से गर्मी का अहसास कुछ कम हुआ है।
रविवार को दिन में तेज धूप के बीच तापमान काफी बढ़ गया था। दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ी जिसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। सूरज के तेवर दिन भर कड़े रहे। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी। लेकिन रात में मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री के नीचे आ गया। मेरठ में आज सुबह तापमान 39.4 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story