उत्तर प्रदेश

बस्ती शादी से प्रेमी के अस्वीकार्य पर पोखरे में कूद गया था किशोर!

Mohammed Raziq
21 Sept 2023 12:49 PM IST
बस्ती शादी से प्रेमी के अस्वीकार्य पर पोखरे में कूद गया था किशोर!
x
पोखरे में कूद गया था किशोर!
उत्तरप्रदेश : मुंडेरवा के एक गांव की रहने वाली छात्रा की मौत को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं. पुलिस ने उसके नाबालिग प्रेमी से बातचीत की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पूछताछ में सामने आया कि छात्रा अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी. इतना ही नहीं वह अपना घर छोड़कर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी थी. प्रेमी के इंकार के बाद वह जान देने की धमकी देने लगी थी. माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह अपना आपा खो बैठी. को स्कूल से घर जाने को निकली छात्रा ने स्कूल के पास ही पोखरे में छलांग लगा दी.
कोतवाल विनय कुमार पाठक के अनुसार मृतका के नाबालिग प्रेमी के पकड़े जाने के बाद सच्चाई सामने आई. कोतवाल ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. नाबालिग प्रेमी का चालान कर बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के समय कपड़े पर लगा खून का धब्बा मिला था, जो आठ-दस दिन पुराना निकला.
10वीं की छात्रा थी मृतका मुंडेरवा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा थी. को भी वह साइकिल से स्कूल गई थी. इसी दिन दोपहर बाद उसकी साइकिल और स्कूल बैग दौलतपुर गांव के पोखरे के पास मिला था. आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने छात्रा की पहचान हुई थी.
Next Story