- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Students से अध्यापिका...
उत्तर प्रदेश
Students से अध्यापिका कराती थी स्कूल में झाड़ू-पोंछा और बर्तन साफ
Sanjna Verma
28 July 2024 12:22 AM IST

x
नोएडा Noida: देश में केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं जैसे तमाम अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ जिम्मेदार शिक्षक ही इस अभियान पर पलीता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यूपी के ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित Girl Child विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने पहुंची बालिकाओं को शिक्षा देने की बजाय झाड़ू-पोंछा और बर्तन साफ कराने का काम कराया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब इन मासूम बच्चियों से जिम्मेदारों ने स्कूल से निकालने का डर दिखाते हुए पैर दबाने और मालिश कराई गई।
'काम करों नहीं तो नाम काट दूंगी'
आपको बता दें कि जेवर जिले में वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बालिका विद्यालयों की स्थापना की थी, लेकिन वहां पर पढ़ाई कर रही बच्चियों ने अध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेवर के डुंढेरा गांव निवासी मूलचंद व संजय की बेटी जेवर के कस्तूरबा विद्यालय में 8वीं क्लास में पढ़ रही है। छात्रा संजना व जयशिका का आरोप है स्कूल की वार्डन और रसोइया झाड़ू, पोंछा, बर्तन साफ कराने व खाना बनाने का काम कराती हैं। छात्राओं का आरोप है कि रात में काम खत्म होने के बाद स्कूल की दो teacher छात्राओं से पैर दबाने और मालिश कराने का काम कराती हैं।
अगर छात्रा पैर दबाने से मना करती है तो छात्राओं के साथ गाली गलौज के अलावा मारपीट व स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती है।-अगर छात्राएं स्कूल में झाड़ू-पोछा या कोई अन्य काम करने से मना करती हैं तो उन्हें खाना न देने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि छात्राओं को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की है। खंड शिक्षा अधिकारी जेवर को घटना की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
TagsStudentsअध्यापिकास्कूलझाड़ूपोंछाबर्तन साफ teacherschoolbroommopclean utensilsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





