उत्तर प्रदेश

सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्म दिन पर अस्पतालों में बांटी फल और मिठाइयां

Admin Delhi 1
1 July 2022 12:57 PM GMT
सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्म दिन पर अस्पतालों में बांटी फल और मिठाइयां
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जन्म मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

फल और मिठाई का किया गया वितरण: अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों में और अस्पतालों में फल व मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर मणिपुर में हुए भूस्खलन में जान गवाने वाले प्रादेशिक सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्व समाज के लोकप्रिय नेता है। उनकी कार्यशैली और मृदु स्वभाव से सभी लोग प्रभावित है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए थे। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

ये लोग रहे उपस्थित: इस मौके पर मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, बीरसिंह यादव, सुधीर तोमर, गजराज नागर, नरेन्द्र नागर, सुनील भाटी, महेंद्र नागर, सुधीर भाटी, कृष्णा चौहान, जगवीर नम्बरदार, अक्षय चौधरी, रामशरण नागर, शैलेन्द्र भाटी, उपदेश नागर, रोहित बैसोया, परमेन्द्र भाटी, मिंटी खारी, इंद्रपाल छौंकर, सुरेन्द्र नागर, सीपी सोलंकी, राजेश रोही, अकबर खान, नीतीश भाटी, विकास तौगड़, अनीस अहमद, मेंहदी हसन, संजीव त्यागी, अजय चौधरी, दीपक शर्मा, दीपक नागर, लखन यादव, हैप्पी पंडित, विजय नागर, शौकत अली चेची, कमल भाटी, विपिन नागर, विकास वत्स, सुभाष भाटी, अक्षय पंडित, रविन्द्र यादव, जय यादव, सर्वेश शर्मा, अमन नागर, विक्रम टाइगर, अमित भाटी, विनीत प्रधान, रविंद्र प्रधान, विनोद लोहिया, मोहित यादव, हरवीर प्रधान, योगेश गौतम, यशपाल सिंह, प्रशांत भाटी, विक्रांत चौधरी, विशेष भाटी, जुगती भाटी, सोनू चौधरी, लोकेश चौधरी, नफीस अहमद, नवाब कुरैशी, विनीत यादव, सुशील नागर, सुमित राणा, बबलू सेन, संजय भाटी, कुलदीप भाटी, नवनीत शर्मा, गोविंदा सरपंच, सागर भड़ाना, सुशील नागर, अनिल नागर, पप्पन भाटी, जितेंद्र अग्रवाल, संजीव नागर, विजय गुर्जर, मनदीप भाटी, यूनुस मेहंदी, जोरा भाटी, अकरम जयसवाल, कमल भाटी, सुनील नागर, देवेंद्र भाटी, इरफान जयसवाल, ओमवीर सैन, जगदीश सिंह, लखन जाटव और दलामीर खान आसिफ अल्वी आदि उपस्थित रहे।

Next Story