उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में बेटे ने पिता का किया मर्डर, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
24 April 2022 2:25 PM IST
शराब के नशे में बेटे ने पिता का किया मर्डर, फिर हुआ ये...
x
कलयुगी बेटे ने संपत्ति के लालच में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कलयुगी बेटे ने संपत्ति के लालच में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है. पुलिस उसे पकड़े की कोशिश में जुटी है.

गांव जखैरा तहसील अतरौली जिला में रहने वाले चंद्रशेखर ऊर्फ पिंटू की उम्र करीब 33 साल है. शराब के नशे में उसका पिता से विवाद हुआ. कहा-सुनी से बात बढ़ गई और उसने अपने पिता रामनिवास (70) को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. फिर लात-घूंसों से उन्हें मारने लगा. इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई. इस दौरान परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो भाग गया.
मृतक रामनिवार पूजा पाठ कर अपना घर चलाते थे. बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीन बेटों में आरोपी चन्द्रशेखर दूसरे नंबर का था. परिवार के बड़े बेटे भजमन नारायण ने कोतवाली में अपने भाई चन्द्रशेखर के खिलाफ तहरीर दे दी है. आरोपी शराब पीने का आदि था और अक्सर अपनी पत्नी से भी झगड़ा करता था.
रामनिवास ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर उसकी पत्नी के नाम उसके हिस्से की संपत्ति की वसीयत करना चाहते थे. जिसकी वजह से पिता और बेटे में विवाद हुआ. चन्द्रशेख ने घूंसे से पिता के चेहरे पर प्रहार किया जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story