- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बैरक की छत से गिरा...

x
बड़ी खबर
गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के सबसे विविदत थाना राजघाट में तैनात एक सिपाही की बैरक की छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने सिपाही को आनन-फानन में अस्पंताल पहुंचाया जहां डॉक्टेरों ने उन्हेंव मृत घोषित कर दिया। सिपाही के शव को पोस्टुमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बलिया के बासडीह के रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र अखिलेश्वर सिंह गोरखपुर में पुलिस कांस्टेदबल के पद पर तैनात थे। वह 2021 बैच के कांस्टेुबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजघाट थाने के बसंतपुर चौकी पर थी।
यहां वह पिछले 10 महीने से तैनात थे। हमेशा की तरह सोमवार की रात भी अभिषेक थाने की बैरक के प्रथम तल पर सोए थे। मंगलवार की भोर में उनका शरीर असंतुलित हो गया और वह प्रथम तल से नीचे गिर गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अभिषेक की अभी उनकी शादी नही हुई थी। इस तरह उनके निधन से साथी पुलिसकर्मियों में शोक है। अभिषेक की मौत की खबर उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है। पुलिस परिवारीजनों के गोरखपुर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक के पिता किसान हैं। गांव पर अभिषेक का एक भाई और एक बहन पिता के साथ रहती है।
Next Story