उत्तर प्रदेश

यूपी में बादलों से पांच दिन घिरा रहेगा आसमान, बारिश की संभावना

mukeshwari
3 Jun 2023 1:54 PM GMT
यूपी में बादलों से पांच दिन घिरा रहेगा आसमान, बारिश की संभावना
x

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता से जून माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी फिलहाल इस सीजन के पहले सप्ताह में कमजोर रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी पांच दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। राजस्थान के पश्चिमी भागों और आसपास के क्षेत्रों पर एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, पांच जून तक दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से छह जून तक उसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

इन मौसमी प्रणालियों से अभी एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से कम रहेगा और शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान कम होने और आसमान में बादलों के छाए रहने से गर्मी का प्रकोप कम रहा।

बताया कि अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 58 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 5.8 किमी प्रति घंटा रही। पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण 4 से 7 जून के मध्य हल्की वर्षा होने की संभावना है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story