उत्तर प्रदेश

महिला पर्यटकों के लिए परेशानी बना ताजमहल का दीदार

Shantanu Roy
24 Sep 2022 3:25 PM GMT
महिला पर्यटकों के लिए परेशानी बना ताजमहल का दीदार
x
बड़ी खबर
आगरा। विश्वदाय स्मारक ताजमहल पर बारिश का असर देखने को मिला। यहां एक महिला पर्यटक फिसल कर गिर गयी और उसको अस्पताल भेजना पड़ा। इसके साथ ही बारिश में भीग रहे बंदरों के फोटो खींचने के लिए पास गयी दो महिला पर्यटकों पर बंदरों ने हमला कर दिया।हालात यह हो गए हैं की पर्यटकों को बंदरों के हमले की जानकारी अपनी ब्रीफिंग में दे रहे हैं। सुल्तानपुर की रहने वाली अनीता देवी दोपहर दो बजे के लगभग ताजमहल घूमने आयी थी।
इस दौरान रॉयल गेट से मुख्य गुम्बद पर जाते समय बारिश के पानी में फिसल कर वो गिर पड़ी। हादसे में उनके पैरों में मोच आ गयी। सीआईएसएफ और पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के जरिये इलाज के लिए भेजा। सुबह 11 बजे के लगभग ताजमहल देखने आई दो महिला पर्यटकों ने चमेली फर्श के पास बारिश में भीगते हुए बंदरों की फ़ोटो खींचने का प्रयास किया। भूख से व्याकुल बंदरों ने उनका सामान छीनने का प्रयास में हमला कर दिया।
उनके पैरों में बंदर के नाखून लग गए। महिलाओं ने किसी से बातचीत करने से मना कर दिया और बिना शिकायत ताजमहल देख वापस चली गयी।बीते 17 दिनों में बंदर आधा दर्जन महिलाओं पर हमला कर चुके हैं। बारिश के खुशनुमा मौसम में ताजमहल देखने आई एक महिला पर्यटक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया।सीआईएसएफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा है। ताजमहल के गाइडों ने बताया की ताज सुरक्षा प्रभारी रीना चौधरी द्वारा उन्हें बंदरों से घायल होने वाले पर्यटकों की जानकारी देने को कहा गया है।
मामला चर्चा में आने के बाद ताज सुरक्षा प्रभारी ने बताया की उन्हें कुछ पर्यटकों के घायल होने की जानकारी वाट्सअप पर मिली थी। उनके बारे में पता करने के लिए फोन किया था। गाइडों को ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी है। संयुक्त निदेशक पर्यटन ने ताज सुरक्षा पुलिस को निर्देशित किया है की किसी भी हाल में गाइड पार्किंग में या रास्ते में नहीं खड़े होंगे। किसी भी पर्यटक को किसी दुकान ओर खरीदारी के लिए ले जाने पर उस गाइड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Story