उत्तर प्रदेश

कटा हुआ सिर नहीं मिला, आस्था हत्याकांड में नए मोड़ की उम्मीद

Saba Naaz
8 Jun 2025 8:03 PM IST
कटा हुआ सिर नहीं मिला, आस्था हत्याकांड में नए मोड़ की उम्मीद
x

Meerut मेरठ : मेरठ के दौराला क्षेत्र में सिर कटी लाश के मामले में पुलिस के सामने कई चुनौती हैं। 12वीं की छात्रा आस्था की हत्या के मामले में पुलिस अब भी उसके कटे हुए सिर की तलाश कर रही है।

सिर को जानी गंगनहर में फेंका गया था। इसके लिए दो टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस हत्या में शामिल आरोपी गौरव अभी भी फरार है। वहीं, पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश, जो कि सीआरपीएफ में तैनात हैं, उनको भी साजिश में शामिल मानते हुए आरोपी बनाया है। पुलिस ने इस संबंध में उनके विभाग को पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। हत्या की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार, आस्था की एक किशोर से सोशल मीडिया पर दोस्ती थी और दोनों मिलते भी थे। इसकी जानकारी होने पर मां राकेश देवी ने बुधवार को आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू, और मौसेरे भाई गौरव ने शव को कार में डालकर जंगल ले गए और वहां दरांती से उसका सिर काट दिया। आस्था का धड़ बहादरपुर रजबहे में और सिर गंगनहर में फेंका गया था। गुरुवार सुबह लाश बरामद हुई, लेकिन सिर का कोई सुराग अब तक नहीं मिला है।
पुलिस ने सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए छात्रा की पहचान की और उसके नाबालिग दोस्त से पूछताछ की। इसके बाद मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं और आरोपियों की कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन की मदद से केस को मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


Next Story