उत्तर प्रदेश

शातिर ने 22 दिन तक खाने में नशीली गोलियां दी, हर समय करता था निगरानी

Saba Naaz
7 July 2025 1:14 PM IST
शातिर ने 22 दिन तक खाने में नशीली गोलियां दी, हर समय करता था निगरानी
x
Kanpur कानपुर : बिहार के गया जिले की मगध कॉलोनी निवासी ट्रस्ट संचालक रंजीत कुमार से धोखाधड़ी करने वाले शातिरों ने 22 दिनों तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। शातिरों ने उन्हें मूलगंज के सिटी पैलेस होटल में ठहराया था।
छह दिन तक होटल की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में बंधक बनाए रखा था। वह शोर न मचा सकें, इसके लिए उन्हें खाने में नशीली गोलियां मिला देते थे। उनकी निगरानी के लिए एक व्यक्ति हमेशा उनके इर्द-गिर्द रहता था। छह दिन बाद सूनसान स्थान पर ले गए और वहां रखा। रंजीत के अनुसार, नौ मई को वह ट्रस्ट के संबंधित दस्तावेजों को लेकर समर स्पेशल ट्रेन से कानपुर आया था।
स्टेशन पर मिले अर्पित राठौर ने उसे मूलगंज स्थित सिटी पैलेस होटल के कमरा नंबर 301 में ठहराया। कमरे में पहुंचने के बाद शातिरों ने बातों में फंसाकर उनसे दस्तावेज हासिल कर लिए। उनके लिए खाना मंगाया। इसे खाने के बाद उन्हें बेहोशी सी आने लगी। उन्होंने आरोपियों से कहा तो उन लोगों ने यात्रा की थकान बताकर उन्हें आराम करने की सलाह दी। होश में आने के बाद उनका मोबाइल गायब था।
पूछने पर आरोपियों ने पहले तो टालमटोली की, बाद में बताया कि मोबाइल उनके कब्जे में है। इसके बाद जबरन उनसे बैंक खातों से जुड़ी जानकारी और पासवर्ड हासिल कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने 15 मई को नशे की हालत में ही उन्हें बैंक ले जाकर खाते से आठ लाख रुपये निकलवाए।
Next Story