उत्तर प्रदेश

कंगना के बयान पर बवाल थमा नहीं और चिन्‍मयानंद ने दे दिया विवादित बयान, बोले- मैं सहमत, भगवान राम को 2014 के बाद मिली आजादी

jantaserishta.com
22 Nov 2021 9:41 AM IST
कंगना के बयान पर बवाल थमा नहीं और चिन्‍मयानंद ने दे दिया विवादित बयान, बोले- मैं सहमत, भगवान राम को 2014 के बाद मिली आजादी
x

Swami Chinmayanand Supports Kangana ranaut: कंगना रनौत के विवादित बयान पर बवाल अभी थमा नहीं था. वहीं यूपी (UP) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी वाले बयान से मैं सहमत हूं.

बोले- कंगना ने जो कहा वह सही है. सच में आजादी 2014 के बाद ही मिली है, भगवान श्री राम को भी आजादी 2014 के बाद ही मिली है. वही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर वह बोले, संत समाज ऐसे नेताओं पर थूकता है, ऐसी किताबों को बैन कर देना चाहिए.
मोदी के किसान बिल वापसी पर उन्होंने कहा आजाद भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि संसद में बनाए गए कानून को किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए वापस किया गया है. उन्होंने कहा कि 1947 में अंग्रेजों से आजादी तो बाद में मिली है जबकि सुभाष चंद्र बोस ने देश को पहले ही आजाद देश घोषित कर दिया था.
भगवान श्री राम को खंडहर और बाबरी मस्जिद से आजादी 2014 के बाद ही मिली है. माया, मुलायम और कांग्रेस की बाबरी मस्जिद से राम को आजादी 2014 के बाद ही मिली. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के पीछे कोई है, जो धरने को खत्म नहीं होने दे रहा है. चिन्मयानंद ने ये भी कहा कि देश की राजनीति परिवार और व्यक्तियों के पास बंधक थी, उससे भी देश की राजनीति को आजादी 2014 के बाद ही मिली है. Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story