- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में मिला रिटायर्ड...
घर में मिला रिटायर्ड अफसर का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

किच्छा: उत्तर प्रदेश में सेवायोजन विभाग में उप निदेशक रहे सेवानिवृत्त पीसीएस अफसर का आदर्शनगर स्थित बंद मकान में सड़ा-गला शव मिला है। वह अपने घर पर अकेले ही रहते थे। शव करीब सात-आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर यूपी रवाना हो गए हैं। पांडे पोखरा, गांधीनगर जिला बस्ती (यूपी) निवासी रामकृत राम (67) पुत्र भूसी राम साल 2016 में सेवायोजन विभाग से डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





