- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मकान का छत गिरा, युवक...

x
बड़ी खबर
कन्नौज। कन्नौज में बेटे की मौत से दुखी पिता शुक्रवार की रात छत से नीचे गिर गया। छत से गिरने के बाद वह बदहवास पड़ा रहा। सुबह परिजनों ने नीचे पड़ा देखा तो इलाज के लिए अस्पताल ले गये। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर निवासी 52 वर्षीय राजकुमार के बेटे की बीमारी से 3 माह पहले मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से वह दुखी रहते थे। वह लगातार उसी के बारे में सोचते रहते थे। शुक्रवार को बेटे की बात करते-करते छत पर सोने चले गये। रात में छत से नीचे गिर गये।
रात 1 बजे छत से गिरे नीचे
मृतक के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि उसके पिता जी रात में छत सो रहे थे। भाई की मौत के टेंशन में रात 1 बजे गिर पड़े। सुबह साढ़े बजे जब मम्मी उठी तो देखा कि वह नीचे जमीन पर पड़े हुए थे। उनको तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Next Story